Monday, 31 January 2022

Excel-Home Tab

Cut (Ctrl+X) – इस ऑप्शन्स का उपयोग Text और Data को एक जगह से दूसरी जगह पर Cut करके Move करने के लिए किया जाता है।

Copy (Ctrl+C)– इस ऑप्शन्स का उपयोग Text और Data को एक जगह से दूसरी जगह पर Copy  (नकल) करने के लिए किया जाता है।

Paste (Ctrl+(Ctrl+V)– इस ऑप्शन्स का उपयोग Cut या Copy किये हुए Text और Data को अपनी आवश्यकतानुसार स्थान पर रखनें (Paste) करने के लिए किया जाता है।

Format Painter (Ctrl+Shift+C)– इसका उपयोग Excel में किसी भी Text का Format यानि Color, Size इत्यादि को एक क्लिक में Copy करने तथा किसी अन्य Text पर अप्लाई करने के लिए किया जाता है। ताकि वह भी उसी तरह से हो जाए जैसे पहले वाला टेक्स्ट था।

Font – जिस Font में हम Text Type करना चाहते है। उसे Choose करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग किया जाता है Font Style भी Change कर सकते है।


Font Size – इस ऑप्शन का उपयोग Font/Text का साइज बदलने के लिए होता है।


Increase Font Size – इस ऑप्शन का उपयोग Font Size को बड़ा करने के लिए किया जाता है।


Decrease Font Size – इस ऑप्शन का उपयोग Font Size को छोटा करने के लिए किया जाता है।


Bold (Ctrl+B)– इस ऑप्शन का उपयोग Font/Text को Bold करने के लिए होता है।


Italic (Ctrl+I)– इस ऑप्शन का उपयोग Font/Text को कुछ टेढ़ा करके लिखने के लिए किया जाता है।


Underline (Ctrl+U)– इस ऑप्शन का उपयोग Font/Text के नीचे लाइन लाने के लिए किया जाता है।


Bottom Border – इस ऑप्शन की सहायता से हम चारो ओर बॉर्डर का उपयोग कर सकते है।


Fill Color – इस ऑप्शन का उपयोग Cell में Color भरने के लिए किया जाता है।


Font Color – इस ऑप्शन की सहायता से हम Font/Text का Color चेंज कर सकते है।


Orientation – यह Text की दिशा को परिवर्तित करता है जैसे सीधी लाइन मे, तिरछा, ऊपर से नीचे, नीचे से ऊपर की ओर लिखने के लिए उपयोग किया जाता है।

Decrease Indent – इस ऑप्शन की सहायता से हम बायीं तरफ से स्पेस को कम कर सकते है।

Increase Indent – इस ऑप्शन की सहायता से हम बांया तरफ से स्पेस को बढ़ा कर सकते है।

Wrap Text – इस ऑप्शन का उपयोग हम Text को Wrap अर्थात तोड़कर नीचे लिखने के लिए करते है जैसे - आप अपनी एक्सेल शीट की सेल में कुछ टाइप करते हो और वो टाइप किया गया टेक्स्ट आपकी एक्सेल शीट की सेल से बाहर चला जाता है और आप चाहते हो की वो टेक्स्ट उसी सेल में एडजस्ट हो जाये तो इस स्थति में आप एक्सेल के अंदर Wrap Text Function का उपयोग कर सकते है यह Function टाइप किए गए टेक्स्ट को उसी सेल में एडजेस्ट कर देता है.

MERGE CELL – इस आप्शन के द्वारा हम दो या दो से अधिक रो तथा कालम को सिलेक्ट कर मर्ज कर सकते है।

TOP, BOTTOM, MIDDLE ALIGN - इस आप्शन का प्रयोग हम मर्ज सेल के अन्दर टाइप डाटा को TOP, BOTTOM और MIDDLE में  ALIGN करने के लिए करते है।

TEXT ORIENTATION – इस आप्शन के द्वारा हम सेल के अन्दर टाइप डाटा को रोटेट करने का कार्य करते है।

NUMBER FORMAT- इस आप्शन के द्वारा हम एक्सेल सीट पर टाइप डाटा को दिये गये नम्बर फार्मेट में बदलने का कार्य करते है।

CONDITIONAL FORMATTING:- जितने एरिये में हमें फार्मेटिंग लगानी होती है पहले उतने एरिये को हम सिलेक्ट कर लेते है। सिलेक्ट किये गये हिस्से में हमारे द्वारा लगाई गई फार्मेटिंग ही कार्य करती है दूसरी कोई नहीं। जैसे- हमनें सिलेक्ट किये गये हिस्से में फार्मेटिंग सेट की की जब भी हम 5 से 50 के बीच में कोई भी गिनती टाइप करे तो वह हमारे द्वारा लगाये गये फार्मेट के अनुसार आये। फार्मेटिंग को हटाने के लिए हम पुनः उतने हिस्से को सिलेक्ट कर क्लियर फार्मेटिंग पर क्लिक करते है।

FORMAT AS A TABLE/CELL STYLE - इस आप्सन के द्वारा हम सिलेक्ट किये गये डाटा को दिये गये सेल अथवा दी गई टेबल के फार्मेट में बदलने का कार्य करते है।

INSERT/DELETE- इस आप्सन के द्वारा हम सेलकालम तथा रो को वर्कशीट में इन्सर्ट/डिलीट कर सकते है।

FORMAT ROW, COLUMN, WORKSHEET - इस आप्सन के द्वारा हम सेलरोकालम तथा वर्कशीट को दिये गये फार्मेट के अनुसार सेट कर सकते है।

FORMULA- इस आप्सन के द्वारा हम बेसिक फार्मुलों का प्रयोग सीधे ही कर सकते है। जैसे- Sum, Max, Min इत्यादि के लिए हमें डाटा को सेलेक्ट कर इसमें दिए गए आप्शन पर केवल क्लिक करना है रिजल्ट अपने आप आ जायेगा.   

FILL- DOWN, UP, LEFT, RIGHT -  इस आप्सन के द्वारा हम सिलेक्ट किये गये डाटा को डाउनअपलेफ्टराइट साइड में सिलेक्ट की गई रोकालम इत्यादि में फिल कर सकते है।

SERIES- इसकी सहायता से हम सेल में फिल संख्याओं को सीरीज में फिल कर सकते है। जैसे हमें 1 से 50 तक गिनती फिल करनी है तो हम इस आप्सन के द्वारा आसीनी से गिनतियों को सेल में फिल कर सकते है।

JUSTIFY - इस आप्सन के द्वारा हम अगल-2 सेल में टाइप डाटा को जस्टीफाई कर एक ही सेल में ला सकते है।

CLEAR -ALL, FORMAT, CONTENT, COMMENTS- इस आप्सन के द्वारा हम सीट पर लगाये गयेफार्मेटकन्टेट तथा कमेन्टस को हटाने का कार्य करते है।

SHORT/FILTER - इस आप्सन के द्वारा हम उल्टे सीधे क्रम में टाइप अल्फाबेट तथा न्यूमेरिक डाटा को घटते तथा बढ़ते क्रम में सेट कर सकते है एवं टाइप डाटा में से किन्ही स्पेशल इन्ट्रियों को फिल्टर कर सकते है।

Find, Replace and Select – यह Tool आपको किसी Text को खोजने और उसे Replace करने की सुविधा देता है। और अन्य ऑप्शन इस पर Click करने पर मिलते है।



Thursday, 27 January 2022

Excel introduction

MS Excel जिसका पूरा नाम Microsoft Excel है जिसे केवल Excel के नाम से भी जाना जाता है। यह Microsoft Corporation के द्वारा विकसित किया गया एक Spreadsheet Program है जो Data को Tabulation Format में रखने की सुविधा प्रदान करती है। यह Microsoft Office Suite के अंतर्गत आने वाला एप्लीकेशन है

जिस प्रकार पुराने समय में डाटा को रजिस्टर पर मनुअली पेंसिल की सहायता से Row और Column बनाकर व्यवस्थित किया जाता था ठीक उसी प्रकार इलेक्ट्रॉनिक वर्कशीट (Excel) में भी डाटा को व्यवस्थित करने के लिए Row और Column बने होते है।

एम एस एक्सेल डाटा को व्यवस्थित करने करने के अलावा कैलकुलेशन करने, निर्णय लेने, डाटा का ग्राफ तैयार करने, रिपोर्ट तैयार करने और वेबसाइट पर डाटा के साथ काम करने इत्यादि की सुविधा देता है।

इसमें बड़ी से बड़ी डाटा का Mathematical अथवा Logical Calculation करने के लिए बहुत सारे Formula, Function दिए गए होते है जिसका उपयोग करके किसी बड़ी गणनाओं को भी चुटकियों में किये जा सकता है। इसमें अंकीय डाटा का कैलकुलेशन करने के लिए Arithmetic Operator (+, -, *, / %, Etc.) का भी Use किया जाता है।

Excel में कोई भी डाटा Row तथा Column में व्यवस्थित होता है और इन्ही Row और Column के व्यवस्थित रूप को एक Worksheet कहा जाता है। एक वर्कशीट में 10,48,576 Row तथा 16,384 Columns होते है।

Row और Column के कटान से बनने वाले खाने को Cell कहा जाता है। इन्ही Cell में हम कोई भी Data Fill करते है। एक वर्कशीट में Cell की संख्यां 17,17,98,69,184 होती है।

एम एस एक्सेल की पूरी फाइल को एक Workbook कहा जाता है। एक Workbook में अधिकतम 255 Worksheet को बनाया जा सकता है।

इस सॉफ्टवेयर का निर्माण अमेरिका की प्रसिद्ध कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन ने किया है। जिसके डायरेक्टर श्री बिल गेट्स जी है,

वर्तमान समय में ऑफिस में एक्सेल सॉफ्टवेयर के अंतर्गत काफी कार्य किया जाता है क्योकि एक्सेल शीट एक कैलकुलेटर की तरह कार्य करती है जिसके अंतर्गत हम बड़ी से बड़ी Mathematics Calculations को आसानी से हल कर सकते है क्योकि इस सॉफ्टवेयर में बहुत सारे Predefine Functions दिए गए है, आपको एक्सेल का पूरा कोर्स करने  से पहले उसका बेसिक ज्ञान होना अति आवश्यक है, इसी को देखते हुए आज की इस पोस्ट में आपको Microsoft Excel के Hindi Notes जो की बहुत ही सरल भाषा में लिखे गए है आपको दिए जा रहे है और उम्मीद है की इनको पढने के बाद आपको एक्सेल का अधिकतम ज्ञान जरूर हासिल होगा.

Microsoft Excel Notes for Beginner to Advance Level in Hindi


एम एस एक्सेल का उपयोग? Uses Of MS Excel In Hindi?

  • MS Excel का उपयोग की बात करें तो इसका उपयोग मुख्य रूप से....
  • डाटा को Tabular Format में रखने के लिए
  • Mathematical तथा Logical कैलकुलेशन करने के लिए
  • Conditional Formatting के लिए
  • Data Filtering करने के लिए
  • Data Sorting करने के लिए
  • डाटा का चार्ट, ग्राफ तेयार करने के लिए
  • बजट तेयार करने के लिए
  • Accounting के लिए
  • Checklist बनाने के लिए
  • Mailing List बनाने के लिए
  • People Management करने के लिए
  • Stock Maintain करने इत्यादि के लिए किया जाता है।


MS Excel Window Components

1. Office Button

यह बटन एक्सेल में लेफ्ट हैण्ड साइड पर एक गोल आइकॉन की तरह दिखाई देता है जिस पर Office का लोगो बना होता है, यह बटन मेनू बार में होता है. इस बटन में Excel में बनने वाली फाइल या स्प्रेडशीट के लिए बहुत सारे एडवांस विकल्प होते है.

2.Quick Access Toolbar

यह टूलबार Title bar में होता है. इसे हम शॉर्टकट की तरह उपयोग मे लेते है. इस टूलबार में हम अधिकतर काम आने वाले आप्शन को Add कर कर लेते है जिससे काम को हम आसानी से और जल्द कर सके.

3. Title bar

Title bar Excel  में सबसे ऊपर को और होती है इस बार पर MS Excel मे बनाई गई फाइल के नाम को दिखाया जाता है. जब तक फाइल को सेव  नही किया जाता है तब तक फाइल का नाम नही दिखाया जाता है और वहां “Book1” लिखा होता है. जैसे ही हम फाइल को किसी भी नाम से सेव करते है तब “Book1” के स्थान पर फाइल नाम दिखाया जाता है.

इस बार के दांये कोने में तीन बटन होते है जिनके नाम इस प्रकार से है “Minimize” इस पर क्लिक करने से Open Program टास्क बार में आ जाते है दूसरा “Maximize or Restore” यह बटन विंडो की width को कम या ज्यादा करने का कार्य करता है. और तीसरा बटन “Close” प्रोग्राम को बंद करने का कार्य करता है.

4. Ribbon

Ribbon MS Excel विंडो का एक और भाग है. यह Menu Bar से नीचे होता है. इस बार में Excel Tabs  में जो विकल्प मेनू बार में होते है उन्ही आप्शन को इसमें भी दिखाया जाता है.

5. Menu Bar

यह बार टाइटल बार के नीचे होती है. इसे Tab Bar भी बोल सकते है, Menu Bar में कई विकल्प होते है और प्रत्येक की अपनी Ribbon होती है.

6. Name Box

Name Box Excel में Ribbon के नीचे बांये कोने में एक बॉक्स होता है. इस बॉक्स में Sheet Cell के नाम को दिखाया जाता है एवं हम इसमें cell का नाम डालकर उसे खोज भी सकते है.

7. Formula bar

Formula Bar MS Excel में Ribbon के नीचे बांये कोने में Name Box के बगल में होती है. इस बार में Excel के Formulas को लिखा जाता है.

8. Status Bar

Status bar Excel में बिल्कुल नीचे को ओर होती है. इस बार में “Zoom Level” नामक टूल भी होता हैजिसकी सहायता से हम Sheet को Zoom in तथा Zoom out भी कर सकते है. इसके अलावा भी बहुत से टूल इस बार में होते हैजैसे; Language, Word Count, Page Number आदि.

9. Scroll Bar

Scroll Bar Excel में Left Hand Side vertically तथा नीचे horizontally Bar होती हैजो Sheet को ऊपर-नीचे एवं दांये-बांये सरकाने का कार्य करती है.

10. Text Area

Text Area Excel का सबसे मह्त्वपूर्ण भाग है यह Excel विंडो का सबसे बडा तथा मध्य भाग होता है. Text area को MS Excel में Sheet बोला जाता है. इसी क्षेत्र मे text को लिखने का कार्य करते है.


एम एस एक्सेल विंडो के एलिमेंट? MS Excel Window Elements In Hindi?


Quick Access Toolbar: 

यह Top Left कार्नर पर होता है जो Undo, Redo, Save Etc. कमांड देने के लिए Quick Access Button उपलब्ध कराता है।



Title Bar:

 यह प्रोग्राम विंडो के सबसे ऊपर होता है जिसमे Document का नाम प्रदर्शित होता है।



Program Control Window: 

यह Top Right कार्नर पर होता है जिसमे Minimize, Maximize/Restore तथा Close बटन होता है जिसकी मदद से प्रोग्राम को छोटा, बड़ा या क्लोज किया जाता है।



Ribbon: 

यह Formula Bar के ऊपर होता है जिसमे एक्टिव टैब से सम्बंधित कमांड Group Wise डिस्प्ले होता है।



Ribbon Tab:

 यह Title Bar के निचे होता है जिसे Tab Bar भी कहा जाता है। इसमें Home, Insert, Page Layout, Formulas, Data, Review, View…. Tab होता है जिसका सम्बंधित कमांड Ribbon में डिस्प्ले होता है।



Workbook Window Control: 

यह प्रोग्राम विंडो कण्ट्रोल के ठीक निचे होता है जिसमे Minimize, Maximize/Restore तथा Close बटन होते है जिसका काम केवल Workbook को छोटा, बड़ा या क्लोज करना होता है।



Formula Bar:

 यह रिबन के ठीक निचे होता है जिसमे Active Cell का Formula डिस्प्ले होता है।



Active Cell Name Box:

 यह Formula Bar के Left Side होता है जिसमे Active Cell का नाम डिस्प्ले होता है।


Row: यह वर्कशीट पर बने टेबल के Horizontal Line होता है जिसे Row कहा जाता है।


Column: यह वर्कशीट पर बने टेबल के Vertical Line होता है जिसे Column कहा जाता है।

Cell: Horizontal और Vertical लाइन के कटान से बनने वाले खाने को Cell कहा जाता है, इसी Cell में कोई डाटा फिल किया जाता है।

Row Heading: यह वर्कशीट के बाएं साइड होता है जिसमे Row की पहचान के लिए Continues Numerical Number लिखे होते है उसे Row Heading कहा जाता है। यह 1 से शुरू होकर 10,48,576 तक जाता है।

Column Heading:
 यह वर्कशीट के ऊपर साइड होता है जिसमे Column की पहचान के लिए Continues Alphabetical Number लिखे होते है उसे Column Heading कहा जाता है। यह A से शुरू होकर XFD तक जाता है।

Worksheet Tab: 
यहाँ पूरी वर्कबुक में वर्कशीट की संख्यां को Tab के रूप में प्रस्तुत होता है जिसे वर्कशीट टैब कहा जाता है। किसी भी वर्कबुक में By Default तीन Worksheet Tab होते है Sheet1, Sheet2, Sheet3....अर्थात किसी भी एक वर्कबुक में तीन वर्कशीट होते है, वर्कशीट की संख्यां जरुरत के अनुसार बढ़ा भी सकते है।

Scroll Bar:
 यह Horizontally तथा Vertically दोनों साइड एक स्लाइडर की तरह होता है जो Document को ऊपर-निचे, लेफ्ट-राईट करने के सुविधा प्रदान कराता है।

Status Bar: 
यह पूरी विंडो के सबसे निचे होता है जिसमे Selected Option का Status Show होता है।

Views Button:
 यह Status Bar पर मोजूद Zoom Slider के बगल में होता है, यहाँ तीन बटन होते है Normal, Page Layout तथा Page Break Preview जो तीन अलग-अलग View Mode प्रदान कराता है।

Zoom Slider: 
यह Status Bar के Right Side होता है जो वर्कशीट को Zoom In तथा Zoom Out करने की सुविधा प्रदान कराता है। 

Thursday, 20 January 2022

MS word Reference Tab

MS Word References टैब के बारे में पूरी जानकारी 

MS Word References Tab in Hindi

MS Word सीखने की इस आर्टिकलस की सीरीज मे हम अब तक homeinsert और Page layout tabs के बारे मे हम आपको पूरे विस्तार से बता चुके है, तो आज हम आपको ns Word के References Tab के बारे मे बताएंगे और इसमे हमे जो भी ऑप्शन देखने को मिलते है, उसे आपको explain करेंगे।

References Tab की मदद से आप अपने डॉक्यूमेंट मे citationTable of Content आदि add कर सकते है, इस टैब को एक्सेस करने के लिए आप सीधा MS word को ओपन कर के References tab पर क्लिक कर सकते है या फिर आप MS word मे Alt S शॉर्टकट का इस्तेमाल कर के भी इस टैब को एक्सेस कर सकते है।

References Tab MS Word का चौथा टैब है, इस टैब की मदद से हम अपने डॉक्यूमेंट में टेबल ऑफ contents add कर सकते है जैसे की हर किताब के पहले पन्ने पर पूरी किताब के कंटेन्ट लिखे होते है, उसी तरह से हम अपने डॉक्यूमेंट में भी टेबल ऑफ कंटेन्ट डाल सकते है,

इसके अलावा हम अपने डॉक्यूमेंट में footnotes भी add कर सकते है, इस के अलावा हमें इसमें ओर भी कईं ऑप्शनस देखने को मिल जाते है। 

इस ऑप्शन की मदद से आप अपने डॉक्यूमेंट में टेबल ऑफ कंटेन्ट और footnotes add के सकते हो, इसके अलावा यदि आपने डॉक्यूमेंट में कुछ कंटेन्ट किसी ओर जगह से जैसे की किसी किताब से या फिर इंटरनेट से लिया है,

तो आप citations bibliography ऑप्शन का इस्तेमाल कर के जहां से भी आपने कंटेन्ट लिया है, उन सब को क्रेडिट दे सकते हो, इसी के अलावा यदि हम कोई figure add के रहे है या कोई टेबल add के रहे है या कुछ ओर तो हम उसमें कैप्शन add कर सकते है, जैसे Figure 1Table 1 इत्यादि। 

MS Word References tab मे हमे sections देखने को मिलते है -:

  • Table of Contents
  • Footnotes
  • Citations & Bibliography
  • Captions
  • Index
  • Table of Authorities

अब इन sections के ऑप्शनस को विस्तार से जान लेते है Table of Contents

MS Word References Tab में जो हमें पहला सेक्शन मिलता है वह है Table of Contents, इस सेक्शन मे हमें 3 ऑप्शनस देखने को मिलते है, इन ऑप्शनस की मदद से हम अपने डॉक्यूमेंट में टेबल ऑफ कंटेन्ट add कर सकते है, इसमें बाकी ऑप्शनस भी टेबल ऑफ कंटेन्ट से संबधित ही होते है। 

Table of Contents

Table of Contents 

जैसे लगभग हर बुक के शुरू के पेज पर उस बुक के contents को लिखा होता है, जैसे की इस बुक मे कितने chapters है, उनका नाम क्या है इत्यादि, तो इसी तरीके से आप अपने डॉक्यूमेंट मे Table of Content डाल सकते हो,

यह टेबल आपकी headings के हिसाब से बनता है, जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करोगे तो आप Table of Contents के कुछ ऑप्शन मिल जाएंगे और जैसे ही आप किसी ऑप्शन पर क्लिक करोगे तो आपके डॉक्युमेंट्स की headings के हिसाब से एक टेबल बन कर आ जाएगा।

इसी के साथ जब आप के पास table of content आ जाएगा तो आप उस टेबल मे किसी भी हेडिंग पर Ctrl Left Click कर के उस हेडिंग वाले पेज पर सीधा पहुँच सकते है।

Add Text 

यदि आपने जो टेबल ऑफ content बनाया है, उसमे कोई हेडिंग add नहीं हुई, तो आप इस ऑप्शन के इस्तेमाल कर के उसे अपने टेबल मे add कर सकते हो, जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करोगे तो आपको Level 1Level 2 और Level 3 जैसे ऑप्शन मिलेंगे,

जिन पर क्लिक कर के आप अपनी हेडिंग को टेबल मे add कर सकते हो, यह Level असल मे home tab की हेडिंगस की तरह ही काम करती है, Level 1 मतलब हेडिंग 1, Level 2 मतलब हेडिंग 2 और Level 3 मतलब हेडिंग 3।

Update Table 

यदि आपने डॉक्यूमेंट मे कोई नई हेडिंग डाली है या फिर कोई हेडिंग हटा दी है या फिर आपने Add text ऑप्शन का प्रयोग कर के किसी हेडिंग को add किया है, तब भी आपके टेबल ऑफ contents मे कोई चेंज नहीं होगा, यदि आप उसमे भी चेंजेस करना चाहते है तो उसके लिए आपको डॉक्यूमेंट मे चेंजेस करने के बाद अपडेट टेबल ऑप्शन को प्रयोग करना होगा।

Footnotes

इस से आगे हमें Footnotes सेक्शन देखने को मिलता है, इस सेक्शन मे हमें 4 ऑप्शनस देखने को मिलते है, जैसा की इसके नाम से ही आप जान सकते है, इस सेक्शन के ऑप्शनस की मदद से हम अपने डॉक्यूमेंट में Footnote add के सकते है और इसी से संबधित ओर फीचर्स हमें इसमें देखने को मिल जाते है। 

Footnotes

Insert Footnote

Footnote का प्रयोग अपने डॉक्यूमेंट मे किसी चीज के बारे मे समझाने के लिए किया जाता है, यदि आपके डॉक्यूमेंट के पेज मे आपने किसी ऐसी बात या किसी ऐसे शब्द का प्रयोग किया है, जिसे आप समझते है की यह पढ़ने वाले को समझने मे मुश्किल होगी तो

आप footnote का प्रयोग कर के पेज के नीचे एक कमेन्ट की तरह उस शब्द या बात या फिर वह कुछ भी है उसे समझा सकते है, इसके लिए बस आपको वहाँ क्लिक करना है जहां पर वह जिसके बारे मे आप समझाना चाहते है और फिर आप इस ऑप्शन का इस्तेमाल करे,

और फिर आप अपने आप ही पेज के नीचे आ जाएंगे और वहाँ एक footnote आ जाएगा, जहां आप उस चीज के बारे मे लिख सकते है और जहां पर आपने पहले क्लिक किया था, वहाँ पर छोटा सा 1 आ जाएगा, जिस पर यदि आप माउस लेकर जाओगे तो आपको आपका footnote दिखेगा।

Insert Endnote

Endnote का काम भी footnote जैसा ही है, लेकिन इनमे बस यह फर्क है की footnote डॉक्यूमेंट के पेज के नीचे आता है, वहीं endnote डॉक्यूमेंट के सबसे आखिर मे आता है, बाकी इस का प्रयोग कर के भी आप किसी शब्द या बात को explain कर सकते है।

Next Footnote

यदि आपने अपने डॉक्यूमेंट मे बहुत सारे footnote और endnote add कर दिए है तो इस ऑप्शन की मदद से आप एक footnote से दूसरे footnote या एक endnote से दूसरे endnote पर जा सकते हो, वो भी केवल क्लिक करने से, तो यह ऑप्शन आपके बहुत काम आ सकते है।

Show Notes

इस ऑप्शन का बस इतना काम है की जैसे ही आप इस पर क्लिक करोगे तो जहां भी आपने अपने footnotes को इक्स्प्लैन किया है, यानि की पेज के नीचे, यह आपको सीधा उसी के पास लेकर चला जाएगा।

 Citations & Bibliography

Footnotes से आगे हमें Citations & Bibliography सेक्शन देखने को मिलता है, इस सेक्शन मे हमें 4 ऑप्शनस देखने को मिलते है, यदि आपने अपने डॉक्यूमेंट में कुछ कंटेन्ट किसी ओर जगह से लिया हुआ है तो आप इस सेक्शन के ऑप्शनस का इस्तेमाल कर के उनको क्रेडिट दे सकते है। 

Citations & Bibliography

Insert Citation

यदि आपने आपके डॉक्यूमेंट मे जो content लिया है, वह आपका स्वयं का नहीं है बल्कि आपने किसी बुक या किसी वेबसाईट इत्यादि से लिया है तो आप अपने उस content के लिए citations add कर सकते हो, यानि की आप अपने डॉक्यूमेंट मे बात सकते हो की आपने यह लाइन या पैराग्राफ या सेक्शन कहाँ से लिया है।

Manage Sources

यहाँ पर आप उन सब sources की लिस्ट को मैनेज कर सकते हो, जिन जिन sources से आपने content को लिया है।

Style

यहाँ पर हमें bibliography से संबधित styles देखने को मिल जाएंगे, इस मे आपको बहुत ऑप्शन देखने को मिल जाते है, जिस से आप bibliography का एक अच्छा सा स्टाइल चुन सकते है।

Bibliography

इस ऑप्शन से आप अपने डॉक्यूमेंट के अंत मे Bibliography add कर सकते हो, Bibliography से मतलब है की आप के डॉक्यूमेंट के अंत मे हम उन सब sources के नाम को एक साथ लिख देते है, जिन जिन sources का citation हम अपने डॉक्यूमेंट मे add कर सकते है।

 Captions

उस से आगे हमें Captions सेक्शन देखने को मिलता है, इस सेक्शन मे हमें 4 ऑप्शनस देखने को मिलते है, जैसे ही शायद आपने आपकी math या science की book में कभी यह देखा होगा की, उसमें images के नीचे figure 1, figure 2 ऐसे नाम दिए होते है

इस ऑप्शन की मदद से आप भी ऐसा ही कर सकते हो, इसमें आप ऐसे ही imagestables या कुछ ओर उनके नीचे कैप्शन दे सकते हो। 

Captions

Insert Caption

आपने आपकी बुक्स मे देखा होगा की कैसे images और tables के नीचे caption लिखा होता है जैसे की Figure 1 या Table 1 इत्यादि, तो आप इस ऑप्शन की मदद से वैसा ही कर सकते है, इसकी मदद से आप अपने डॉक्यूमेंट मे जो भी images है, Tables है या equations है या फिर कुछ ओर तो आप उन सभी के नीचे कैप्शन डाल सकते है।   


Insert Table of Figures

इस ऑप्शन की मदद से आपने अपने डॉक्यूमेंट मे जितनी भी images या tables या कोई और content जिस पर भी आपने caption add किए है, उन सबका एक table बना सकते हो और आप उस टेबल मे Ctrl लेफ्ट क्लिक का प्रयोग कर के सीधा किसी भी figure या टेबल तक जा सकते हो।


Update Table

जैसा Table of Contents मे हम अपने टेबल को अपडेट करते है, उसी तरह यदि हमने Table of figures बनाने के बाद अपने डॉक्यूमेंट मे कोई नई figure add की है तो वह तब तक हमारे टेबल मे show नहीं होगी, जब तक हम update टेबल को क्लिक नहीं करेंगे।


Cross-reference

Cross-reference ऑप्शन की मदद से आप अपनी figure के साथ आप डॉक्यूमेंट की किसी दूसरे सेक्शन को लिंक कर सकते हो।

 

Index

उस से आगे हमें index ऑप्शन देखने को मिल जाता है, इस सेक्शन मे हमें 3 ऑप्शनस देखने को मिलते है, इस सेक्शन के ऑप्शनस को आप अच्छे से समझे ओर try कर के भी जरूर देखे, वरना इसमें आप कन्फ्यूज़ हो सकते हो। 

Index

Mark Entry

जब भी हम कोई डॉक्यूमेंट बनाते है तो उसमे ऐसे बहुत से शब्द होती है, जिनका मतलब एक होता है या फिर वह एक दूसरे से संबधित होते है, तो इस ऑप्शन से आप उन सब शब्दों की एक entry कर के उनकी एक लिस्ट बना सकते है।

Note: जब आप अपने डॉक्यूमेंट मे entry बनाएंगे तो आपके पूरे डॉक्यूमेंट में अजीब से symbol आ जाएंगे, जिसे आप Ctrl + * या फिर Ctrl Shift + 8 शॉर्टकट की मदद से हटा सकते है।


Insert Index

जब आप अपनी सारी entries कर लेंगे फिर आप जहां भी इस लिस्ट को insert करना चाहते है, वहाँ जा कर आप insert index ऑप्शन पर क्लिक कर दे तो वहाँ पर आपकी entries की लिस्ट आ जाएगी।


Update Index

Index insert करने के बाद यदि आप किसी और entry को add करते हो और अब उसको अपनी लिस्ट मे add करना चाहते हो तो उसके लिए आप बस अपनी लिस्ट पर क्लिक करके update index पर क्लिक कर दीजिए और इस से आपकी सारी नई entries add हो जाएंगी।  

 

Table of Authorities

इस से आगे हमें ऑप्शन मिलता है Table of Authorities, इस सेक्शन मे हमें 3 ऑप्शनस देखने को मिलते है, इन ऑप्शनस का इस्तेमाल legal डॉक्युमेंट्स में references देने के लिए किया जाता है। 

Table of Authorities

Mark Citation

इन ऑप्शनस का इस्तेमाल legal matters मे किया जाता है, इसकी मदद से हम legal डॉक्युमेंट्स मे references देते है, इस ऑप्शन की मदद से हम जो entries करना चाहते है, उनको mark कर सकते है।


Insert Table of Authorities

इस ऑप्शन की मदद से हमने mark citation की मदद से जितनी भी entries की है, उन सबको एक table जिसे table of authorities बोला जाता है की form मे ला सकते है, यानि की उनका टेबल बना सकते है।  

Update Table

हमने जो table of authorities बनाया है, यदि हम उस टेबल के data मे कोई चेंज करते है तो इस ऑप्शन की मदद से हम उस चेंजेस को अपने टेबल मे भी चेंज कर सकते है यानि की हम अपने टेबल को अपडेट कर सकते है।

Tuesday, 18 January 2022

MS Word Page Layout Tab in Hindi - पेज लेआउट Tab की पूरी जानकारी

MS Word Page Layout Tab क्या है?

MS Word के Page Layout Tab से आप अपने डॉक्युमेंट्स को दिखने में आकर्षित और सुंदर बना सकते हैMS Word के Page Layout Tab से आप अपने डॉक्युमेंट्स के  pages के मार्जिन को set कर सकते हो, इस टैब की मदद से आप अपने डॉक्यूमेंट में कोई थीम लगा सकते हो, इसी के साथ आप अपने डॉक्यूमेंट के पेज को सेटअप कर सकते हो, उसके साइज़ को बदल सकते और उसके कलर को भी बदल सकते हो।

 

MS Word Page Layout Tab को एक्सेस कैसे करें ?

MS Word में Page Layout Tab को एक्सेस करने के लिए या तो आप MS Word को ओपन कर के सीधा ही माउस की मदद से Page Layout Tab पर क्लिक कर सकते है या फिर आप MS Word में Alt + P shortcut का इस्तेमाल कर के भी इस टैब को एक्सेस कर सकते है।


MS Word Page Layout Sections

MS Word Page Layout Sections

इस टैब में हमें 
5 sections देखने को मिलते है -:

  • Themes
  • Page Setup
  • Page Background
  • Paragraph
  • Arrange

आइए अब इन sections के ऑप्शन्स को विस्तार से जान लेते है।

 

Themes

Themes

इसमें हमें 
4 ऑप्शन्स देखने को मिलते है -:

Themes-:  इस ऑप्शन मे आपको बहुत सारी थीम्स देखने को मिल जाती है, जिन्हे आप अपने डाक्यमेन्ट मे इस्तेमाल कर सकते है, यदि आपने एक साधारण सा डाक्यमेन्ट बनाया है, तो शायद आपको इस ऑप्शन का फर्क न समझ आए, लेकिन यदि आपने बहुत सारी हेडिंगस का प्रयोग किया है तो आप इस ऑप्शन का प्रयोग समझ पाओगे।


Colors-: यह थीम्स के साथ ही प्रयोग किया जाता है, यदि आपने किसी थीम को अप्लाइ किया है और आपको उस थीम के सिर्फ colors पसंद नहीं आ रहे है तो आप इस ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते है, इसमे आपको बहुत सारे colors के डिफ़ॉल्ट ऑप्शनस मिल जाएंगे।

Fonts-: यदि आपको किसी थीम का फॉन्ट पसंद नहीं आ रहा तो आप इस ऑप्शन का इस्तेमाल कर के उस थीम के सिर्फ फॉन्ट को चेंज कर सकते हो, इसके अंदर भी आपको बहुत सारे फ़ॉन्ट्स मिल जाएंगे और आप उसमें से अपने मनपसंद फॉन्ट को इस्तेमाल कर सकते हो।


Effects-: इसमें आपको थीम से ही संबधित बहुत सारे effects देखने को मिल जाएंगे जिन्हे आप अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हो।


Page Setup

Page Setup


इसमें हमें 
7 ऑप्शन्स देखने को मिलते है -:

Margins-: इस ऑप्शन की मदद से आप पेज के मार्जिन को डिसाइड कर सकते हो की वह कितना होना चाहिए, मार्जिन का मतलब उस स्पेस से जो की पेज के दोनों साइड होता है मतलब की जब आप MS वर्ड मे लिखेंगे तो आपका लिखा शब्द बिल्कुल पेज के एक साइड से नहीं आएगा, बल्कि उस से पहले थोड़ी सी जगह होगी, इसी तरह जब वह लाइन खत्म होगी तो भी वह बिल्कुल पेज के दूसरी साइड खत्म नहीं होगी, वहाँ भी थोड़ी सी जगह होगी, इसे ही मार्जिन कहते है, यदि अभी भी आपको समझ नहीं आया तो आप इस ऑप्शन के एक बार इस्तेमाल करे आप इसे समझ जाएंगे।

Orientation-: Orientation से आप यह तय कर सकते है की आपका पेज Portrait मे होगा या फिर Landscape मे, Portrait मे पेज की लंबाई जायदा होती है और चोड़ाई कम, वहीं landscape मे इससे उल्टा होता है यानि की चोड़ाई जायदा और लंबाई कम।    

Size-: इसके अंदर आपको पेज के पहले से ही डिफ़ॉल्ट साइज़ मिल जाएंगे, जिनका इस्तेमाल आपको तब जरूर करना चाहिए, जब आप अपने डॉक्यूमेंट को प्रिन्ट करना चाहते हो, तब आप जिस पेज पर अपना डॉक्यूमेंट प्रिन्ट करना चाहते हो, उसी हिसाब से आप अपने डॉक्यूमेंट के पेज को साइज़ को adjust करें, इस से आपका पेज अच्छे से प्रिन्ट होगा, वैसे अधिकतर हम इन डॉक्युमेंट्स को  A4 पेज पर प्रिन्ट करते है।

Columns-: Columns का मतलब तो आप जानते ही होंगे, इस ऑप्शन की मदद से आप अपने लिखे हुए content को लाइनस मे कर सकते हो, यानि की एक ही पेज के content को एक ही पेज पर दिखाया जाएगा लेकिन लाइनस मे, मतलब कुछ content एक लाइन मे और बाकी दूसरी लाइन मे या फिर जितनी लाइनस वाला ऑप्शन आपने क्लिक किया है।

Breaks-: इस ऑप्शन से आप यह तय कर सकते हो की आपका पेज कहाँ खत्म होगा और दूसरा पेज कहाँ से शुरू होगा, इसी तरह से आप एक ही पेज पर सेक्शन ब्रेक भी लगा सकते है और ऐसे ही ओर ऑप्शन भी आपको इसमे देखने को मिलते है।

Line Numbers-: इस ऑप्शन की मदद से आप उस हर एक लाइन को जो भी आपने डॉक्यूमेंट मे लिखी है, उसे नंबर दे सकती है, यानि की जितनी भी लाइनस आपने लिखी हुई है, उनके सामने गिनती लिखी आ जाएगी, इस से संबधित आपको कुछ ऑप्शन ओर भी देखने को मिल जाते है।

Hyphenation-: इस ऑप्शन का आप इस तरीके से समझ पाओगे, जब हम किसी पेपर पर इंग्लिश मे कुछ लिख रहे होते है और कोई लंबा सा शब्द आ जाता है और वह उस पेज पर उस लाइन मे नहीं आ पाता, तो हम जीतने अक्षर उस शब्द के उस लाइन मे लिख पाते है, वह तो लिख देते है और बाकी बचे अक्षरों को एक dash (-) लगा के उस से नीचे वाली लाइन मे लिख देते है, जो वह dash (-) होता है, उसे कहते है Hyphenation और इस ऑप्शन का भी इसी तरह का काम होता है, यह ऑप्शन भी यदि कोई शब्द लाइन मे पूरा न आ रहा हो तो उसमे एक Hyphen लगा कर उसे अगली लाइन मे लिख देता है।

Page Background

इसमें हमें 3 ऑप्शन्स देखने को मिलते है -:

Watermark -: इस ऑप्शन की मदद से आप अपने डॉक्यूमेंट के टेक्स्ट के पीछे कोई और टेक्स्ट या लोगों लगा सकते है, यानि की वह टेक्स्ट या logo पेज पर होगा और उसके ऊपर आपके डॉक्यूमेंट का content होगा, यह एक तरीके का साइन होता है की वह डॉक्यूमेंट originally किसका है, ताकि कोई उसे चुरा न सके।  

Page Color -: इसका प्रयोग तो आप समझ ही गए होंगे, इसकी मदद से आप अपने डॉक्यूमेंट के पेज के रंग को चेंज कर सकते हो।

Page Borders -: इसकी मदद से आप अपने पेज के चारों तरफ बोर्डर बना सकते हो, यानि की पेज के चारों तरफ लाइनस बना सकते हो, इसमे भी आपको थोड़े effects देखने को मिल जाते है जिन्हे आप अपने हिसाब से चुन सकते है।

 

Paragraph

Paragraph

इसमें हमें 2 ऑप्शन्स देखने को मिलते है -:

Indent-इस ऑप्शन की मदद से आप किसी भी लाइन के मार्जिन को कम या जायदा कर सकते हो, मार्जिन हमने आपको ऊपर बताया था की यह क्या होता है।


Spacing-: इसकी मदद से आप पैराग्राफ के बीच की spacing को कम या जायदा कर सकते हो, इसमे आपको 2 ऑप्शन मिलते है, before और afterbefore मे जहां पर आपका पॉइन्टर है, उस से ऊपर वाले परग्राफ कि spacing को adjust कर सकते हो और after मे उस से नीचे वाली।

 

Arrange

Arrange


यह ऑप्शन आपको शायद ऑन न मिले, क्यूंकी इन ऑप्शन का प्रयोग किसी 
shape या arts या picture को adjust करने के लिए किया जाता है, तो उन्हे प्रयोग करने के लिए आपके डॉक्यूमेंट मे ऐसा कोई ऑब्जेक्ट होना चाहिए, इसमें हमे 7 ऑप्शनस देखने को मिलते है-:


Position-: इस ऑप्शन की मदद से आप ऑब्जेक्ट की पज़िशन को तय कर सकते हो की वह पेज पर किस जगह होनी चाहिए, इसमे हमे बहुत सारे ऑप्शन देखने को मिल जाते है।


Bring to Front-: यदि आपके डॉक्यूमेंट मे बहुत सारे objects एक ही जगह पर है, तो इस ऑप्शन की मदद से आप किसी ऑब्जेक्ट को दूसरे ऑब्जेक्ट से ऊपर लेकर आ सकते हो या फिर कोई ऑब्जेक्ट टेक्स्ट के पीछे है तो उसे टेक्स्ट से आगे लेकर आ सकते है।


Send to Back-: इस ऑप्शन का काम Bring to Front ऑप्शन से बिल्कुल अलग है, इसकी मदद से आप किसी ऑब्जेक्ट को दूसरे ऑब्जेक्ट या फिर टेक्स्ट के पीछे भेज सकते हो।


Text Wrapping-: इस ऑप्शन की मदद से आप ऑब्जेक्ट को टेक्स्ट के साथ ओर बेहतर तरीके से arrange कर सकते हो।

Align-: इस ऑप्शन की मदद से आप ऑब्जेक्ट को align कर सकते हो की ऑब्जेक्ट को top पर रखना है या फिर bottom और या फिर leftright और या फिर उसे center मे रखना है।


Group-: यदि आपके डॉक्यूमेंट मे एक से जायदा ऑब्जेक्ट्स है, तो आप उन्हे सिलेक्ट करके उनका एक ग्रुप बना सकते है, जिसे उन्हे move करना और यदि उनमे कोई और चेंज करना है तो वह करना आसान हो जाता है।


Rotate-: इस ऑप्शन की मदद से आप ऑब्जेक्ट को rotate कर सकते हो और या फिर उसे flip कर सकते हो।  





Insert Tab in MS Word 2010

Insert Tab मे 10 Groups होते है |

  1. Pages
  2. Tables
  3. Illustrations
  4. Add-ins
  5. Media
  6. Links
  7. Comments
  8. Header & Footer
  9. Text
  10. Symbols

चलिये अब इसे Details मे जानते है |

इस पोस्ट मे हमलोग  Word  के Insert Tab के बारे मे जानेगे, Insert Tab को आप  Keyboard से Alt+N दबाके Active कर सकते है आप इसे  Mouse के द्वारा भी कर सकते है|

MS Word 2016 की Insert Tab इस प्रकार से दिखाई देती है |

MS Word Insert Tab in Hindi - एमएस वर्ड के इन्सर्ट टैब के बारे मे जाने हिन्दी मे

MS Word Insert Tab in Hindi – एमएस वर्ड के इन्सर्ट टैब के बारे मे जाने हिन्दी मे

Insert Tab मे 10 Groups होते है |

  1. Pages
  2. Tables
  3. Illustrations
  4. Add-ins
  5. Media
  6. Links
  7. Comments
  8. Header & Footer
  9. Text
  10. Symbols

चलिये अब इसे Details मे जानते 

1.Pages 

MS Word Insert Tab in Hindi - एमएस वर्ड के इन्सर्ट टैब के बारे मे जाने हिन्दी मे

Pages Group के अंदर तीन ऑप्शन आते है Cover Page, Blank Page और Page Break, इन तीनों का कार्य नीचे मे डिटेल्स मे समझाया गया है |

  • Cover Page

    Cover Page ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने डॉकयुमेंट के लिए Cover Page बना सकते है, इसके अंदर कई प्रकार के Cover Pages आपको मिल जाएगे और इसमे आप अपने हिसाब से कस्टमाइजेसन भी कर सकते है|

  • Blank Page 

    Blank Page ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप एक सादा पेज इन्सर्ट कर सकते है |

  • Page Break 

    Page Break ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप पैराग्राफ को दूसरे पेज मे ले जा सकते है, इसका ज्यादातर इस्तेमाल तब होता है जब किसी पैराग्राफ का कुछ हिसा दूसरे पेज मे जाने लगता है तो Page Break की मदद से पूरे पैराग्राफ को दूसरे पेज मे ले जाया जाता है |

  • 2. Table 

    MS Word Insert Tab in Hindi - एमएस वर्ड के इन्सर्ट टैब के बारे मे जाने हिन्दी मे

    Table Group का इस्तेमाल करके आप अपने डॉकयुमेंट मे Table को Insert या Draw कर सकते है, इसके साथ ही इसमे Excel Spreadsheet, Quick Tables की मदद से Calendar आदि को भी जोड़ सकते है |

  • इस पोस्ट मे हमलोग  Word के Insert Tab के बारे मे जानेगे, Insert Tab को आप  Keyboard से Alt+N दबाके Active कर सकते है आप इसे  Mouse के द्वारा भी कर सकते है|

    MS Word 2016 की Insert Tab इस प्रकार से दिखाई देती है |

    MS Word Insert Tab in Hindi - एमएस वर्ड के इन्सर्ट टैब के बारे मे जाने हिन्दी मे

    MS Word Insert Tab in Hindi – एमएस वर्ड के इन्सर्ट टैब के बारे मे जाने हिन्दी मे

    Insert Tab मे 10 Groups होते है |

    1. Pages
    2. Tables
    3. Illustrations
    4. Add-ins
    5. Media
    6. Links
    7. Comments
    8. Header & Footer
    9. Text
    10. Symbols

    चलिये अब इसे Details मे जानते है |

    1. Pages 

    MS Word Insert Tab in Hindi - एमएस वर्ड के इन्सर्ट टैब के बारे मे जाने हिन्दी मे

    Pages Group के अंदर तीन ऑप्शन आते है Cover Page, Blank Page और Page Break, इन तीनों का कार्य नीचे मे डिटेल्स मे समझाया गया है |

    • Cover Page

      Cover Page ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने डॉकयुमेंट के लिए Cover Page बना सकते है, इसके अंदर कई प्रकार के Cover Pages आपको मिल जाएगे और इसमे आप अपने हिसाब से कस्टमाइजेसन भी कर सकते है|

    • Blank Page 

      Blank Page ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप एक सादा पेज इन्सर्ट कर सकते है |

    • Page Break 

      Page Break ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप पैराग्राफ को दूसरे पेज मे ले जा सकते है, इसका ज्यादातर इस्तेमाल तब होता है जब किसी पैराग्राफ का कुछ हिसा दूसरे पेज मे जाने लगता है तो Page Break की मदद से पूरे पैराग्राफ को दूसरे पेज मे ले जाया जाता है |

    MS Word Insert Tab in Hindi – एमएस वर्ड के इन्सर्ट टैब के बारे मे जाने हिन्दी मे

    2. Table 

    MS Word Insert Tab in Hindi - एमएस वर्ड के इन्सर्ट टैब के बारे मे जाने हिन्दी मे

    Table Group का इस्तेमाल करके आप अपने डॉकयुमेंट मे Table को Insert या Draw कर सकते है, इसके साथ ही इसमे Excel Spreadsheet, Quick Tables की मदद से Calendar आदि को भी जोड़ सकते है |

    3. Illustrations 

    MS Word Insert Tab in Hindi - एमएस वर्ड के इन्सर्ट टैब के बारे मे जाने हिन्दी मे

    Illustrations Group के अंदर निम्नलिखित ऑप्शन होते है|

    • Pictures 

      Pictures ऑप्शन का इस्तेमाल कर आप अपने डॉकयुमेंट मे Picture को Insert कर सकते है इसमे आपको पिक्चर Add करने के लिए दो ऑप्शन मिलती है एक “This Device” और दूसरा “Online Picture”.

    • Shapes 

      Shapes ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अलग-अलग Shapes को अपने Document मे Add कर सकते है जैसे की Lines, Rectangles, Basic Shapes, Block Arrows, Equation Shapes, Flow Chart, Stars and Banners, Callouts इसके अलावा आप अपने Shapes को Draw भी कर सकते है |

    • Smart Art 

      Smart Art ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने डॉकयुमेंट मे Smart Art को लगा सकते है यह एक येसा Shape है जो Communication (बातचीत) को दर्शाता है, इसके अंदर आपको ग्राफिक्स लिस्ट और प्रोसैस जैसे कई डायग्राम को Insert किया जा सकता है, Insert के बाद इसमे कुछ भी वर्ड टाइप किया जा सकता है |

    • Chart 

      Chart ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने डॉकयुमेंट मे Chart लगा सकते है इसमे आपको बहुत प्रकार के Chart के options मिल जाते है जैसे Column, Line, Pie, Bar, Area, Stock इत्यादि |

    • Screenshot 

      Screenshot ऑप्शन का इस्तेमाल कर आप अपने Computer मे खुले किसी भी File या Folder का Screenshot लेके अपने के डॉकयुमेंट मे add कर सकते है |

    • 4. Add-ins 

      MS Word Insert Tab in Hindi - एमएस वर्ड के इन्सर्ट टैब के बारे मे जाने हिन्दी मे

      यह MS Word का बहुत ही महत्वपूर्ण ऑप्शन है, जिस प्रकार आपके Android Mobile मे Play Store होता है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने मोबाइल मे अलग से कोई भी  Software को Install कर लेते है जो आपके मोबाइल मे पहले से इन्स्टाल नहीं होता है, उसी प्रकार Add-ins ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप उन options को एड कर सकते है जो पहले से आपके MS Word मे नही दिया गया होता |

      5. Media

      MS Word Insert Tab in Hindi - एमएस वर्ड के इन्सर्ट टैब के बारे मे जाने हिन्दी मे

      Media Group का इस्तेमाल करके आप Online Video को अपने Document मे एड कर सकते है जब आप इस ऑप्शन मे क्लिक करेगे तो आपसे Video का URL या embed code मागेगा, जिस भी विडियो को आपको अपने डॉकयुमेंट मे लगाना है उसका URL या embed code डाल के अपने  word के डॉकयुमेंट मे इसे लगा सकते है, इसमे आप Youtube के Video भी लगा सकते है |

      6. Links

      MS Word Insert Tab in Hindi - एमएस वर्ड के इन्सर्ट टैब के बारे मे जाने हिन्दी मे

      Links Group के अंदर तीन ऑप्शन होते है Hyperlink, Bookmark और Cross-Reference इनको डिटेल्स मे नीचे बताया गया है |

      • Hyperlink 

        Hyperlink ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने MS Word के Document मे किसी भी File, Folder, Photo, Video, Document यहा तक की Website का भी Link एड कर सकते है और इस Link मे क्लिक करने से वह direct यही से खुल जाएगी |

      • Bookmark

        Bookmark ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने MS Word के Document मे कही भी Bookmark को लगा सकते है इसके लिए आपको सबसे पहले Bookmark मे एक Heading या Specific Text लिखना होगा और वही टेक्स्ट आपके डॉकयुमेंट मे भी रहना चाहिए या उसे आप लिखने के बाद भी एड कर सकते है| यह बिलकुल Cross-Reference की तरह काम करता है मगर Cross-Reference मे Hyperlink बन जाता है जिसे  Keyboard से Ctrl+Click दबाके लिंक को फॉलो कर सकते है, लेकिन Bookmark मे डायलॉग बॉक्स ओपेंन करने के बाद अपने Bookmark को Select करके Go To बटन पे क्लिक करना रहता है|

      • Cross-Reference 

        Cross-Reference ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने डॉकयुमेंट मे Numbered item, Heading, Bookmark, Footnote, Endnote, Table, Equation आदि के अनुसार एक Hyperlink इन्सर्ट कर सकते है, इस ऑप्शन का उपयोग ज़्यादातर उस टाइम पे किया जाता है जब आप कोई अधिक पेजो वाला डॉकयुमेंट बना रहे होते है और उसमे कई Heading मौजूद होते है| Cross-Reference की मदद से आप सभी Heading का List पहले पेज पे इन्सर्ट कर सकते है जिससे आप पहले पेज पे ही रहकर किसी भी Heading या Table पर एक क्लिक पे जा सकते है, इसे आप Ctrl +Click दबाके फॉलो कर सकते है|

      • 7. Comments 

        MS Word Insert Tab in Hindi - एमएस वर्ड के इन्सर्ट टैब के बारे मे जाने हिन्दी मे

        Comments Group का इस्तेमाल करके आप किसी भी Text पे Comment लगा सकते है उसके लिए आपको उस Text को Select करके Comments ऑप्शन पे क्लिक करना होगा उसके बाद साइड मे एक बॉक्स खुल जाएगा उसमे आप अपने Comment को लिख सकते है|

        8. Header & Footer 

        MS Word Insert Tab in Hindi - एमएस वर्ड के इन्सर्ट टैब के बारे मे जाने हिन्दी मे

        Header & Footer Group के अंदर तीन ऑप्शन आते है Header, Footer और Page Number इन्हे डिटेल्स मे नीचे बताया गया है |

        • Header 

          Header MS Word के सबसे उपर वाले मार्जिन पे स्थित होता है, इसका इस्तेमाल करके आप डॉकयुमेंट के हैडर मे पाठ का नाम, टाइटल, पेज नंबर, या कोई संदेश आदि लिख सकते है, इसे पेज मार्जिन के अनुसार बढ़ाया या घटाया जा सकता है |

        • Footer 

          Footer MS Word के सबसे नीचे वाले मार्जिन पे स्थित होता है,  इसका इस्तेमाल करके आप डॉकयुमेंट के फूटर मे पाठ का नाम, टाइटल, पेज नंबर, या कोई संदेश आदि लिख सकते है, इसे पेज मार्जिन के अनुसार बढ़ाया या घटाया जा सकता है|

        • Page Number

          Page Number ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप Header या Footer मे Page Number लगा सकते है, इसके अंदर कई प्रकार के नंबरिंग फार्मेट दिये गए होते है जिसे Insert करके  आप कस्टमाइज कर सकते है|

        • 9. Text 

          MS Word Insert Tab in Hindi - एमएस वर्ड के इन्सर्ट टैब के बारे मे जाने हिन्दी मे

          Text Group के अंदर सात ऑप्शन होते है Text Box, Quick Parts, Word Art, Drop Cap, Signature Line, Date & Time और Object इन्हे डिटेल्स मे नीचे बताया गया है |

          • Text Box 

            Text Box ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने पेज मे स्टायलिस्ट Text Box बना सकते है, इसमे आपको Draw Text Box का भी ऑप्शन मिलता है जिसकी मदद से आप Text Box को Draw कर सकते है|

          • Quick Part

            Quick Part ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप Document Property मे Author का नाम, Company का नाम, Category, Company Address इत्यादि को भर सकते है|

          • Word Art  

            Word Art ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप Stylist Text को लिख सकते है |

          • Drop Cap

            Drop Cap ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप पैराग्राफ के पहले अक्षर को बड़ा कर सकते है |

          • Signature Line 

            Signature Line ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप Digital Signature को एड कर सकते है लेकिन इसका उपयोग सिर्फ Microsoft Partner ही कर सकते है |

          • Date & Time

            Date & Time ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने डॉकयुमेंट मे Current Date और Time को डाल सकते है, आप को जिस जगह पे Date और Time लगाना हो वह अपने  mouse के Cursor को ले जाना होगा |

          • Object

            Object ऑप्शन का इस्तेमाल कर आप अन्य  Software के फ़ाइल को  Word मे Insert करा सकते है| Text From File की मदद से आप दूसरे फ़ाइल के अंदर लिखे गए टेक्स्ट को Current फ़ाइल मे ला सकते है |

          10. Symbols

          MS Word Insert Tab in Hindi - एमएस वर्ड के इन्सर्ट टैब के बारे मे जाने हिन्दी मे

          Symbols Group के अंदर दो ऑप्शन होते है Equation और Symbol इन दोनों को डिटेल्स मे नीचे बताया गया है |

          • Equation

            Equation ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप गणित से सबंधित जीतने भी सिंबल और फॉर्मूला है उसे टाइप कर सकते है |

          • Symbols

            Symbols ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने डॉकयुमेंट मे किसी भी Symbol को Insert कर सकते है, इस ऑप्शन के अंदर आपको बहुत सारे Stylist Text भी मिल जाएगे जिसे Select करके Insert बटन दबाने पर इन्सर्ट हो जाएगे|

          • MS Word Insert Tab in Hindi – एमएस वर्ड के इन्सर्ट टैब के बारे मे जाने हिन्दी मे