Monday, 31 January 2022

Excel-Home Tab

Cut (Ctrl+X) – इस ऑप्शन्स का उपयोग Text और Data को एक जगह से दूसरी जगह पर Cut करके Move करने के लिए किया जाता है।

Copy (Ctrl+C)– इस ऑप्शन्स का उपयोग Text और Data को एक जगह से दूसरी जगह पर Copy  (नकल) करने के लिए किया जाता है।

Paste (Ctrl+(Ctrl+V)– इस ऑप्शन्स का उपयोग Cut या Copy किये हुए Text और Data को अपनी आवश्यकतानुसार स्थान पर रखनें (Paste) करने के लिए किया जाता है।

Format Painter (Ctrl+Shift+C)– इसका उपयोग Excel में किसी भी Text का Format यानि Color, Size इत्यादि को एक क्लिक में Copy करने तथा किसी अन्य Text पर अप्लाई करने के लिए किया जाता है। ताकि वह भी उसी तरह से हो जाए जैसे पहले वाला टेक्स्ट था।

Font – जिस Font में हम Text Type करना चाहते है। उसे Choose करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग किया जाता है Font Style भी Change कर सकते है।


Font Size – इस ऑप्शन का उपयोग Font/Text का साइज बदलने के लिए होता है।


Increase Font Size – इस ऑप्शन का उपयोग Font Size को बड़ा करने के लिए किया जाता है।


Decrease Font Size – इस ऑप्शन का उपयोग Font Size को छोटा करने के लिए किया जाता है।


Bold (Ctrl+B)– इस ऑप्शन का उपयोग Font/Text को Bold करने के लिए होता है।


Italic (Ctrl+I)– इस ऑप्शन का उपयोग Font/Text को कुछ टेढ़ा करके लिखने के लिए किया जाता है।


Underline (Ctrl+U)– इस ऑप्शन का उपयोग Font/Text के नीचे लाइन लाने के लिए किया जाता है।


Bottom Border – इस ऑप्शन की सहायता से हम चारो ओर बॉर्डर का उपयोग कर सकते है।


Fill Color – इस ऑप्शन का उपयोग Cell में Color भरने के लिए किया जाता है।


Font Color – इस ऑप्शन की सहायता से हम Font/Text का Color चेंज कर सकते है।


Orientation – यह Text की दिशा को परिवर्तित करता है जैसे सीधी लाइन मे, तिरछा, ऊपर से नीचे, नीचे से ऊपर की ओर लिखने के लिए उपयोग किया जाता है।

Decrease Indent – इस ऑप्शन की सहायता से हम बायीं तरफ से स्पेस को कम कर सकते है।

Increase Indent – इस ऑप्शन की सहायता से हम बांया तरफ से स्पेस को बढ़ा कर सकते है।

Wrap Text – इस ऑप्शन का उपयोग हम Text को Wrap अर्थात तोड़कर नीचे लिखने के लिए करते है जैसे - आप अपनी एक्सेल शीट की सेल में कुछ टाइप करते हो और वो टाइप किया गया टेक्स्ट आपकी एक्सेल शीट की सेल से बाहर चला जाता है और आप चाहते हो की वो टेक्स्ट उसी सेल में एडजस्ट हो जाये तो इस स्थति में आप एक्सेल के अंदर Wrap Text Function का उपयोग कर सकते है यह Function टाइप किए गए टेक्स्ट को उसी सेल में एडजेस्ट कर देता है.

MERGE CELL – इस आप्शन के द्वारा हम दो या दो से अधिक रो तथा कालम को सिलेक्ट कर मर्ज कर सकते है।

TOP, BOTTOM, MIDDLE ALIGN - इस आप्शन का प्रयोग हम मर्ज सेल के अन्दर टाइप डाटा को TOP, BOTTOM और MIDDLE में  ALIGN करने के लिए करते है।

TEXT ORIENTATION – इस आप्शन के द्वारा हम सेल के अन्दर टाइप डाटा को रोटेट करने का कार्य करते है।

NUMBER FORMAT- इस आप्शन के द्वारा हम एक्सेल सीट पर टाइप डाटा को दिये गये नम्बर फार्मेट में बदलने का कार्य करते है।

CONDITIONAL FORMATTING:- जितने एरिये में हमें फार्मेटिंग लगानी होती है पहले उतने एरिये को हम सिलेक्ट कर लेते है। सिलेक्ट किये गये हिस्से में हमारे द्वारा लगाई गई फार्मेटिंग ही कार्य करती है दूसरी कोई नहीं। जैसे- हमनें सिलेक्ट किये गये हिस्से में फार्मेटिंग सेट की की जब भी हम 5 से 50 के बीच में कोई भी गिनती टाइप करे तो वह हमारे द्वारा लगाये गये फार्मेट के अनुसार आये। फार्मेटिंग को हटाने के लिए हम पुनः उतने हिस्से को सिलेक्ट कर क्लियर फार्मेटिंग पर क्लिक करते है।

FORMAT AS A TABLE/CELL STYLE - इस आप्सन के द्वारा हम सिलेक्ट किये गये डाटा को दिये गये सेल अथवा दी गई टेबल के फार्मेट में बदलने का कार्य करते है।

INSERT/DELETE- इस आप्सन के द्वारा हम सेलकालम तथा रो को वर्कशीट में इन्सर्ट/डिलीट कर सकते है।

FORMAT ROW, COLUMN, WORKSHEET - इस आप्सन के द्वारा हम सेलरोकालम तथा वर्कशीट को दिये गये फार्मेट के अनुसार सेट कर सकते है।

FORMULA- इस आप्सन के द्वारा हम बेसिक फार्मुलों का प्रयोग सीधे ही कर सकते है। जैसे- Sum, Max, Min इत्यादि के लिए हमें डाटा को सेलेक्ट कर इसमें दिए गए आप्शन पर केवल क्लिक करना है रिजल्ट अपने आप आ जायेगा.   

FILL- DOWN, UP, LEFT, RIGHT -  इस आप्सन के द्वारा हम सिलेक्ट किये गये डाटा को डाउनअपलेफ्टराइट साइड में सिलेक्ट की गई रोकालम इत्यादि में फिल कर सकते है।

SERIES- इसकी सहायता से हम सेल में फिल संख्याओं को सीरीज में फिल कर सकते है। जैसे हमें 1 से 50 तक गिनती फिल करनी है तो हम इस आप्सन के द्वारा आसीनी से गिनतियों को सेल में फिल कर सकते है।

JUSTIFY - इस आप्सन के द्वारा हम अगल-2 सेल में टाइप डाटा को जस्टीफाई कर एक ही सेल में ला सकते है।

CLEAR -ALL, FORMAT, CONTENT, COMMENTS- इस आप्सन के द्वारा हम सीट पर लगाये गयेफार्मेटकन्टेट तथा कमेन्टस को हटाने का कार्य करते है।

SHORT/FILTER - इस आप्सन के द्वारा हम उल्टे सीधे क्रम में टाइप अल्फाबेट तथा न्यूमेरिक डाटा को घटते तथा बढ़ते क्रम में सेट कर सकते है एवं टाइप डाटा में से किन्ही स्पेशल इन्ट्रियों को फिल्टर कर सकते है।

Find, Replace and Select – यह Tool आपको किसी Text को खोजने और उसे Replace करने की सुविधा देता है। और अन्य ऑप्शन इस पर Click करने पर मिलते है।



No comments:

Post a Comment